आपने दुनिया में कई स्कूटर देखे होंगे लेकिन यह स्कूटर दुनिया का सबसे सस्ता स्कूटर है | यह दुनिया का सबसे सस्ता और फायदेमंद स्कूटर है जिसे चुकुडू कहा जाता है|

यह सस्ता इसलिए है क्योंकि यह स्कूटर पूरी तरह से लकड़ी से बना होता है और न ही इसमें पेट्रोल डालता है और न ही डीजल , बल्कि लोग इसे अपने पैरों से धक्का मारकर चलाते हैं | और यह स्कूटर फायदेमंद इसलिए है क्योंकि यह स्कूटर कांगो देश में सामान को ट्रांसपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होता है |

इस स्कूटर में आप 300 Kg से भी ज्यादा वजनी सामान को आराम से ट्रांसपोर्ट कर सकते हैं | ये एक लोकल इनोवेशन है जो कांगो देश की इकोनॉमी और लोगों के जीवन का एक इंपॉर्टेंट पार्ट है | वहां के लोग अपनी रोजाना जिंदगी में इस स्कूटर का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए करते हैं जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद चीज है | चुकुडू एक तरह से कांगो देश का देसी ट्रक है जो वहां के लोगों के लिए बहुत ही यूज़फुल है |